Dr Sandeep Saurav
  • HOME
  • ABOUT
  • UPDATES
  • Gallery
  • TOPICS
    • PALIGANJ CONSTITUENCY
    • BIHAR YOUTH
    • EDUCATIONAL DEVELOPMENT
    • VARIOUS MOVEMENTS
    • PEOPLE WELFARE
  • Connect
  • PUBLIC GRIEVANCE

डॉ. संदीप सौरभ- दुल्हिनबाजार में जंगली सूअर के हमले के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात

  • By
  • Dr Sandeep Saurav
  • March-29-2026
दुल्हिनबाजार प्रखंड के पंसुही गाँव के तिसिया टोला में हाल ही में एक दुखद घटना सामने आई, जहाँ एक ही परिवार के तीन सदस्यों को जंगली सूअर ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना में नागदेव यादव के 30 वर्षीय पुत्र हरेंद्र कुमार, 55 वर्षीय पत्नी सुमंती देवी और 17 वर्षीय नाती दीपक कुमार बुरी तरह जख्मी हो गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद आज उनके घर पहुँचकर परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की गई तथा घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। परिजनों ने घटना के बारे में विस्तार से बताया और क्षेत्र में बढ़ते जंगली जानवरों के खतरे पर चिंता जताई।

इस दौरान संबंधित डॉक्टरों से बातचीत कर घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों, डीएम और एसडीओ से संपर्क कर जंगली सूअर को जल्द पकड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।पीड़ित परिवार को वन विभाग की ओर से उचित मुआवजा दिलाने की मांग भी उठाई गई है। स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की गई, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

डॉ. संदीप सौरभ- दुल्हिनबाजार में जंगली सूअर के हमले के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात

डॉ. संदीप सौरभ- दुल्हिनबाजार में जंगली सूअर के हमले के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात

दुल्हिनबाजार प्रखंड के पंसुही गाँव के तिसिया टोला में हाल ही में एक दुखद घटना सामने आई, जहाँ एक ही परिवार के तीन सदस्यों को जंगली सूअर ने हम...

डॉ. संदीप सौरभ- रविवार को पालीगंज में जन संवाद–जन सुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन

डॉ. संदीप सौरभ- रविवार को पालीगंज में जन संवाद–जन सुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रविवार को पालीगंज के धरहरा मोड़ स्थित शबरी भवन में जन संवाद–जन सुनवाई कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्था...

डॉ. संदीप सौरभ- पालीगंज में सामाजिक बदलाव की मिसाल: बिना कर्मकांड हुआ श्राद्धकर्म

डॉ. संदीप सौरभ- पालीगंज में सामाजिक बदलाव की मिसाल: बिना कर्मकांड हुआ श्राद्धकर्म

पालीगंज के चिकसी गाँव में एक अनोखी और विचारोत्तेजक पहल देखने को मिली, जब पंकज यादव और अंकुल यादव ने अपनी माताजी स्वर्गीय तपेश्वरी देवी का श्...

संदीप सौरव- पालीगंज के खानपुरा–तारणपुर पंचायत में भाकपा (माले) लोकल कमिटी सम्मेलन में हुए  शामिल

संदीप सौरव- पालीगंज के खानपुरा–तारणपुर पंचायत में भाकपा (माले) लोकल कमिटी सम्मेलन में हुए शामिल

पालीगंज प्रखंड के खानपुरा–तारणपुर पंचायत में आयोजित भाकपा (माले) के प्रथम लोकल कमिटी सम्मेलन में विधायक संदीप सौरव शामिल हुए। इस सम्मेलन में...

संदीप सौरव- पालीगंज क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शोक संतप्त परिवारों से मिले विधायक व्यक्त की गहरी संवेदना

संदीप सौरव- पालीगंज क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शोक संतप्त परिवारों से मिले विधायक व्यक्त की गहरी संवेदना

पालीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक संदीप सौरव ने आज क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर हाल ही में अलग-अलग घटनाओं और दुर्घटनाओं में मृत हुए...

संदीप सौरव - विधायक ने जनसंवाद जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगों की सुनीं समस्याएँ

संदीप सौरव - विधायक ने जनसंवाद जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगों की सुनीं समस्याएँ

पालीगंज विधानसभा क्षेत्र में जनसमस्याओं के समाधान और आम लोगों से सीधे संवाद की पहल के तहत विधायक संदीप सौरव द्वारा प्रत्येक रविवार आयोजित कि...

संदीप सौरव- पालीगंज में दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक

संदीप सौरव- पालीगंज में दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक

पालीगंज में नौजवान कमिटी द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम में पालीगंज के विधायक संदीप सौरव शामिल हुए। इस अवसर पर क्षेत्र के कई सम्मानित...

डॉ. संदीप सौरभ - गोरक्षा और चंदा नीति पर सवाल,  भाजपा पर लगाया आरोप

डॉ. संदीप सौरभ - गोरक्षा और चंदा नीति पर सवाल, भाजपा पर लगाया आरोप

विधायक डॉ. संदीप सौरभ ने सदन के भीतर और सार्वजनिक मंचों पर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर सदन...

डॉ. संदीप सौरभ- प्रथम व द्वितीय सावधिक परीक्षा कार्य गुजरात कंपनियों को देने पर सवाल

डॉ. संदीप सौरभ- प्रथम व द्वितीय सावधिक परीक्षा कार्य गुजरात कंपनियों को देने पर सवाल

बिहार के विद्यालयों की प्रथम व द्वितीय सावधिक परीक्षाओं से जुड़े मुद्रण एवं संबंधित कार्यों को राज्य के रजिस्टर्ड प्रेस के बजाय गुजरात की कं...

डॉ. संदीप सौरभ- गर्दनीबाग धरना में रात्रि प्रहरी संघ के समर्थन में पहुंचे

डॉ. संदीप सौरभ- गर्दनीबाग धरना में रात्रि प्रहरी संघ के समर्थन में पहुंचे

पटना के गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर बिहार विद्यालय रात्रि प्रहरी संघ द्वारा आयोजित आंदोलन में विधायक डॉ. संदीप सौरभ शामिल हुए। संघ के प्रति...

डॉ. संदीप सौरभ- अनुकंपा नियुक्ति पर वेतनमान का विधानसभा में उठाया  मुद्दा

डॉ. संदीप सौरभ- अनुकंपा नियुक्ति पर वेतनमान का विधानसभा में उठाया मुद्दा

अनुकंपा के आधार पर नियुक्त नवनियुक्त लिपिक एवं परिचारियों के वेतन निर्धारण को लेकर बिहार विधानसभा में मुद्दा उठाया गया। डॉ. संदीप सौरभ ने सद...

डॉ. संदीप सौरभ- एप्स्टीन प्रकरण और जवाबदेही पर विधानसभा में सवाल

डॉ. संदीप सौरभ- एप्स्टीन प्रकरण और जवाबदेही पर विधानसभा में सवाल

विधायक डॉ. संदीप सौरभ ने हाल ही में सदन के भीतर और सार्वजनिक मंचों पर तथाकथित “एप्स्टीन फाइल” से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि...

READ MORE

© sandeepsaurav.com Terms  Privacy