डॉ. संदीप सौरभ ने कहा कि यह घटना महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की जिम्मेदारी पर प्रश्नचिह्न लगाती है। उन्होंने मांग की कि सभी आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की जाए, मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी सजा दी जाए तथा पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की गरिमा पर हमला किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और इसके खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ता, महिला संगठन की प्रतिनिधियां और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।