6 मार्च को डॉ. संदीप सौरभ बिहार विधान परिषद के मुख्यमंत्री के चैंबर में भाकपा माले विधायक दल के नेता महबूब आलम और उप नेता सत्यदेव राम के नेतृत्व में मिले। इस दौरान पाँच सूत्री मांगें रखी गईं:
आशा कार्यकर्ताओं के साथ हुए समझौते को जल्द लागू किया जाए।
रसोइयों का वेतन बढ़ाया जाए।
वृद्धा और विधवा पेंशन को ₹3000 किया जाए।
हटाए गए जीविका कर्मियों को वापस लिया जाए और उनका मानदेय बढ़ाया जाए।
स्वच्छता कर्मियों का मानदेय बढ़ाया जाए।
इस बैठक में मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। आशा कार्यकर्ताओं की कैबिनेट बैठक जल्द करने का वादा किया गया है।