गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर के किसानों ने अपनी एकता और अधिकारों की आवाज़ बुलंद करते हुए 27 राज्यों में विशाल ट्रैक्टर मार्च निकाला।इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करना और कृषि क्षेत्र में न्याय, सम्मान और अधिकारों की बहाली की मांग को सामने लाना था।
पालीगंज विधानसभा क्षेत्र में भी किसानों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ ट्रैक्टर मार्च निकाला। मार्च में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और "जय किसान - जय हिन्दुस्तान" के नारों के साथ देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।यह मार्च सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि किसानों की दृढ़ चेतावनी भी है कि वे अपने अधिकारों और भविष्य के लिए हर मंच पर आवाज उठाते रहेंगे।
पालीगंज विधानसभा क्षेत्र में भी किसानों ने जोशीले अंदाज़ में ट्रैक्टर मार्च निकाला। खेत-खलिहानों से निकलकर किसानों का यह काफ़िला लोकतंत्र की रक्षा और कृषि को कॉर्पोरेट कब्जे से बचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ा। मार्च के दौरान “जय किसान - जय हिन्दुस्तान” के गगनभेदी नारे गूंजते रहे, जो किसानों के आत्मविश्वास और जुझारूपन का प्रतीक बने।