घटना की जानकारी मिलने पर डॉ. संदीप सौरभ गांव पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और ग्रामीणों से घटना से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने भी मामले को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
डॉ. संदीप सौरभ ने प्रशासन से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि घटना की सच्चाई सामने आनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने और प्रशासन से संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने का आग्रह किया।


