डॉ. संदीप सौरभ - हरिरामपुर गाँव का दौरा: ग्रामीणों से संवाद तिलक समारोह में सहभागिता और विकास
- By
- Dr Sandeep Saurav
- June-02-2025
आज दुल्हिन बाजार प्रखंड के हरिरामपुर गाँव का दौरा किया गया, जहाँ ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनके जीवन, समस्याओं और प्राथमिकताओं को समझने का अवसर प्राप्त हुआ। संवाद के दौरान गांव की अनेक समस्याएं सामने आईं, जिनमें जलजमाव, सड़क की खराब स्थिति और जलनिकासी की व्यवस्था का अभाव प्रमुख रहे। साथ ही यह भी घोषणा की गई कि इसी महीने गाँव की जर्जर सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिससे आवागमन की सुविधा बेहतर हो सके और ग्रामीणों को राहत मिले।
ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में नाला नहीं होने के कारण गाँव में भारी जलजमाव हो जाता है, जिससे न केवल दैनिक जीवन प्रभावित होता है बल्कि किसानों की खेती और बच्चों की पढ़ाई पर भी बुरा असर पड़ता है। इसी के मद्देनज़र यह आश्वासन दिया गया कि जल्द ही गाँव में नाले का निर्माण कराया जाएगा और पइन (स्थानीय जल निकासी प्रणाली) की उड़ाही (सफाई और मरम्मत) करवाई जाएगी,
इस दौरे का उद्देश्य केवल कार्यक्रम में भागीदारी तक सीमित नहीं था, बल्कि ग्रामीणों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए त्वरित कदम उठाना भी था। आने वाले समय में हरिरामपुर गाँव को एक विकसित और सुसज्जित गांव के रूप में स्थापित करने की दिशा में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।