डॉ. संदीप सौरभ- धरहरा मोड़ स्थित शबरी भवन में जनसंवाद कार्यक्रम सुनीं लोगों की समस्याएँ
- By
- Dr Sandeep Saurav
- April-13-2026
जनता से संवाद का सिलसिला जारी रखते हुए रविवार को धरहरा मोड़ स्थित शबरी भवन में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. संदीप सौरभ शामिल हुए। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गाँवों और मोहल्लों से आए लोगों ने अपनी स्थानीय समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को सीधे उनके समक्ष रखा। इस दौरान सड़क, बिजली, पानी, पेंशन, राशन और अन्य प्रशासनिक मामलों से संबंधित शिकायतें सामने आईं।



डॉ. संदीप सौरभ ने उपस्थित लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया। जिन मुद्दों का तत्काल निपटारा संभव नहीं था, उनके लिए आवश्यक पहल करने और जल्द कार्रवाई सुनिश्चित कराने का भरोसा दिया गया।
उन्होंने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके।उन्होंने यह भी कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। नियमित रूप से आयोजित ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और समाधान के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा।


