डॉ. संदीप सौरभ- भाकपा-माले बिहार राज्य कमिटी की बैठक में जनआंदोलन तेज करने पर जोर
- By
- Dr Sandeep Saurav
- May-03-2026
भाकपा-माले की बिहार राज्य कमिटी की दो दिवसीय बैठक 2-3 मई को पटना के वीएम सभागार में आयोजित की जा रही है, जिसमें पार्टी के महासचिव कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। इस बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक जिम्मेदारियों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का प्रमुख फोकस 16-18 मई को दरभंगा में होने वाले पार्टी के बिहार राज्य सम्मेलन की तैयारियों पर रहा।
इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए राज्यभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।डॉ. संदीप सौरभ ने भी बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती और जनाधार विस्तार पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आम जनता के मुद्दों को केंद्र में रखकर संघर्ष को तेज करना आवश्यक है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बिहार में भाजपा-जदयू सरकार की नीतियों के खिलाफ जनांदोलन को और तेज किया जाएगा, विशेषकर गरीबों और वंचित वर्गों से जुड़े मुद्दों पर। पार्टी नेताओं ने एकजुट होकर संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

