डॉ. संदीप सौरभ- भलुआ गांव में आगजनी पीड़ित परिवार से मिले , शीघ्र मुआवजे की मांग
- By
- Dr Sandeep Saurav
- April-27-2026
दुल्हिनबाजार प्रखंड के लालाभादसारा पंचायत अंतर्गत भलुआ गांव में श्री अरुण यादव जी के घर में आग लगने की दुखद घटना की सूचना मिलने पर डॉ. संदीप सौरभ ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आगजनी की इस घटना में घर में रखा बर्तन, नगद राशि, कपड़े, पलंग, बिछावन सहित खाने-पीने की सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। इसके अतिरिक्त परिवार के तीन जानवर भी बुरी तरह घायल हो गए, जिससे परिजनों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
डॉ. संदीप सौरभ ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और संबंधित पदाधिकारियों से बातचीत कर पीड़ित परिवार को शीघ्र उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही घायलों पशुओं के इलाज तथा परिवार के लिए तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा कि ऐसी आपदा की घड़ी में प्रशासन को संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित सहायता सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि प्रभावित परिवार सामान्य जीवन की ओर जल्द लौट सके। उन्होंने क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं से भी पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आने की अपील की।