डॉ. संदीप सौरभ - गरीबी और भुखमरी से त्रस्त मुसहर समुदाय में एक और मौत
- By
- Dr Sandeep Saurav
- May-18-2025
पालीगंज विधानसभा के सिगोड़ी पंचायत अंतर्गत ग्राम नरौली मठिया में 40 वर्षीय सुरेंद्र माझी का अचानक निधन हो गया। यह परिवार अत्यंत गरीब और असहाय है। सुरेंद्र माझी की मौत इस समाज में व्याप्त गहरी गरीबी, भुखमरी और अशिक्षा की ज्वलंत समस्याओं को उजागर करती है, जो विशेषकर मुसहर जाति के लोगों को प्रभावित कर रही हैं। यह दुखद घटना हमें याद दिलाती है कि सामाजिक और आर्थिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए सतत प्रयास करना कितना आवश्यक है
परिजनों और ग्रामीणों से मुलाकात के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि मुसहर समुदाय में आज भी वे बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं, जिससे उनकी जीवन स्थितियाँ बेहद दयनीय और असुरक्षित बनी हुई हैं। गरीबी और पोषण की कमी ने उनके स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाला, जो अंततः जानलेवा साबित हुई। ताकि किसी भी वर्ग की जान गरीबी और उपेक्षा की वजह से न जा सके।