रनियातालाब से संदेश तक पुल निर्माण पर सकारात्मक उत्तर, संघर्ष जारी
- By
- Dr Sandeep Saurav
- March-28-2025
बिहार विधानसभा में मेरे द्वारा उठाई गई माँग के संदर्भ में पथ निर्माण विभाग ने पटना जिले के रनियातालाब और आरा जिले के संदेश के बीच सोन नदी पर पुल निर्माण की संभावनाओं को स्वीकार किया। विभाग ने तकनीकी और संसाधनों की उपलब्धता के अनुसार आगे विचार करने का आश्वासन दिया है। यह सफलता पुल निर्माण के लिए चल रहे संघर्ष और प्रयास का महत्वपूर्ण कदम है, और हम इसे जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।