डॉ. संदीप सौरभ - बदलो सरकार, बदलो बिहार’ यात्रा: बदलाव की शुरुआत और जनसंघर्ष की आवाज
- By
- Dr Sandeep Saurav
- June-18-2025
बदलो सरकार, बदलो बिहार’ यात्रा भाकपा (माले) द्वारा शुरू की गई एक व्यापक और जनोन्मुख राजनीतिक पहल है, जिसकी शुरुआत 18 जून 2025 को इंद्रपुरी डैम (रोहतास) से हुई। यह यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की पीड़ा, संघर्ष और बदलाव की आकांक्षा का प्रतिनिधित्व करती है।
इस यात्रा का उद्देश्य है – बिहार में भाजपा-जदयू सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य की बदहाल व्यवस्था, जबरन पलायन, कृषि संकट, और महिलाओं-दलितों पर अत्याचार जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना और एक संगठित जनआंदोलन खड़ा करना।
यह यात्रा बिहार के उन युवाओं की आवाज़ है जो वर्षों से नौकरी और रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उन किसानों की पुकार है जिन्हें फसल का वाजिब दाम नहीं मिलता, और उन महिलाओं की हिम्मत है जो लगातार हिंसा और असुरक्षा का सामना कर रही हैं। यात्रा का एक और महत्वपूर्ण पहलू है – सोन नदी और बिहार के प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा। यह यात्रा एक पर्यावरणीय चेतना भी जगा रही है,