डॉ. संदीप सौरभ - नालंदा में राजद नेता कुंदन कुमार की सरेआम हत्या: न्याय की मांग तेज़
- By
- Dr Sandeep Saurav
- June-21-2025
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 13 जून को नगरनौसा थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर राजद नेता कुंदन कुमार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के आठ दिन बीत जाने के बावजूद भी आरोपी अब तक खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।
घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे पीड़ित परिवार में भय, असुरक्षा और गहरा आक्रोश है। कुंदन कुमार का परिवार आज न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। उनकी पत्नी, जो अपने पति के वियोग में बेसुध हैं, ने घटना के दो दिन बाद जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। यह दृश्य अत्यंत मार्मिक और किसी भी संवेदनशील व्यक्ति के मन को झकझोर देने वाला है।