अनुबंध और आउटसोर्स कर्मियों के हक में आवाज़: गर्दनीबाग धरने में समर्थन
- By
- Dr Sandeep Saurav
- March-28-2025
पटना के गर्दनीबाग में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) द्वारा आयोजित अनुबंध और आउटसोर्स कर्मियों के धरना प्रदर्शन में शामिल होकर उनकी माँगों का समर्थन किया गया। सरकार से अपील है कि सभी कर्मियों को आउटसोर्सिंग कंपनियों से मुक्त कर राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाए और उन्हें न्यायोचित मानदेय एवं सुविधाएँ प्रदान की जाएं। कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए यह संघर्ष जारी रहेगा!