डॉ. संदीप सौरभ - संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ: भाकपा (माले) स्थापना दिवस पर जनसभा
- By
- Dr Sandeep Saurav
- April-24-2025
भाकपा (माले) के स्थापना दिवस के अवसर पर पालीगंज प्रखंड के तीन गाँवों – खानपुरा टाँड़ी, गोरखनगर और मनकुढा – में झंडोत्तोलन कर जनसभाओं का आयोजन किया गया। इन जनसभाओं में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और लोकतंत्र तथा संविधान पर हो रहे हमलों के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद की।
वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा समय में सत्ता संरक्षित तानाशाही प्रवृत्तियों के विरुद्ध जनता की एकजुटता और तेज जनआंदोलन ही लोकतंत्र और संविधान की रक्षा कर सकते हैं। कार्यक्रम में आम लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से पार्टी ध्वज फहराकर की गई, जिसके बाद शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात गाँवों में क्रमशः जनसभाओं का आयोजन हुआ, जिसमें भाकपा (माले) के स्थानीय और क्षेत्रीय नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।