डॉ. संदीप सौरभ - पूर्व मुखिया बनवारी शर्मा जी को श्रद्धांजलि: मूर्ति अनावरण समारोह सम्पन्न
- By
- Dr Sandeep Saurav
- May-21-2025
पालीगंज विधानसभा क्षेत्र के सिही पंचायत स्थित कोरैया गाँव में रविवार को स्वर्गीय बनवारी शर्मा जी (पूर्व मुखिया, सिही) की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक भावभीन श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके आदर्शों और समाज के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए गाँव के चौक पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। पंचायत की पूर्व मुखिया एवं माले नेत्री कॉमरेड आशा देवी समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता और सम्मानित ग्रामीण जन शामिल थे।
मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में ग्रामीणों की भारी उपस्थिति देखने को मिली। लोगों ने स्व. बनवारी शर्मा जी के सरल स्वभाव, जनसेवा की भावना और पंचायत के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान को याद किया। कार्यक्रम में सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय नेतृत्व से जुड़े कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।